घटना के बाद आरोपी पत्नी को बेहोशी की हालत में एम्स लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती तौर पर मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने जांच शुरू की। पीएम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी पिछले करीब 7-8 साल से एक युवक के संपर्क में थी। वह उसके साथ रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। सोमवार सुबह भी इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने पत्नी का गला दबा दिया।
घटना के बाद आरोपी ने पत्नी को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, दंपती के दो बेटे हैं। इनमें एक की उम्र करीब 13 साल और दूसरे की उम्र ढाई साल बताई गई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी जुटाया जा रहा है।
Purak News | स्वतंत्र डिजिटल हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म

आपकी राय