नई दिल्ली/भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस के साइबर क्राइम विंग के लिए गौरव का क्षण सामने आया है। भोपाल साइबर क्राइम में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर श्री भारत लाल प्रजापति को साइबर पुलिसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए FCRF Excellence Award 2026 – Excellence in Cyber Policing से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान Future Crime Summit 2026 के दौरान नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। साइबर अपराधों से निपटने, डिजिटल अपराधों की जांच और प्रभावी साइबर पुलिसिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत लाल प्रजापति को यह सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान उन्हें मंच पर सम्मानित करते हुए अवॉर्ड प्रदान किया गया। समारोह में साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल फॉरेंसिक्स, साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन और डिजिटल फ्रॉड से जुड़े विशेषज्ञों, संस्थानों एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी रही।
नई दिल्ली के भारत मंडपम में Future Crime Summit 2026 के दौरान FCRF Excellence Award 2026 प्राप्त करते भोपाल साइबर क्राइम में पदस्थ SI भारत लाल प्रजापति।
FCRF Excellence Awards के माध्यम से साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों, जांचकर्ताओं और अन्य पेशेवरों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी जाती है।
भारत लाल प्रजापति को मिला यह सम्मान ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब देशभर में ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल ठगी, साइबर अपराध और तकनीक आधारित अपराधों की चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे मामलों की जांच और अपराधियों तक पहुंचने के लिए पुलिस की तकनीकी क्षमता और साइबर विशेषज्ञता की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है।
भोपाल साइबर क्राइम में पदस्थ अधिकारी को राष्ट्रीय मंच पर मिले इस सम्मान से मध्य प्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों के खिलाफ कार्रवाई और साइबर पुलिसिंग की कार्यप्रणाली को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।


अभी कोई approved comment नहीं है।